Godda News: सावन की दूसरी सोमवारी में शिवालयों में उमड़ेगा आस्था सैलाब
गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: सावन के पावन माह की दूसरी सोमवारी को लेकर जिले के सभी शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचते है। शहर के शिवपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में भी श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। रविवार को बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम से कांवरियों का जत्था भागलपुर के लिए रवाना हुआ। कांवरिये वहां गंगा नदी से पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए गोड्डा पहुंचेंगे और सोमवार को अल सुबह से ही श्री श्री 1008 बाबा रत्नेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं सावन के सोमवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.