Godda News: सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक कराना पड़ा महंगा, 24 वर्षीय महिला की हुई मौत
गोड्डा, अगस्त 22 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा के महगामा थाना क्षेत्र के शाहपुर बेलडीहा गांव में सर्पदंश की घटना में 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी चंदा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। बताया जा रहा है की चंदा देवी रात में अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले गांव में ही झाड़ फूंक कराने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि महिला को झाड़ फूंक के लिए ले जाया गया, लेकिन इस दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। जब महिला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसकी तबीयत ज्यादा बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.