Godda News: सर्पदंश : एंबुलेंस नहीं आने से अस्पताल पहुंचने में देरी, हुई मौत
गोड्डा, अगस्त 13 -- Godda News: गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा के हरला गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हरला गांव निवासी करीब 63 वर्षीय पकू हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पकू हेम्ब्रम बुधवार को अपने घर पर थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर मदद मांगी। हालांकि, एंबुलेंस आने में काफी देरी हुई और दूसरी किसी वाहन की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही थी , जिस कारण परिजन महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़फूंक कराने चले गए। बताया जा रहा है कि झाड़फूंक के दौरान महिला की हालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.