Godda News: सरौनी गांव में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
गोड्डा, अगस्त 13 -- Godda News: गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में बुधवार की सुबह अचानक हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव की स्थिति देखकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए आसपास के इलाके से आवश्यक जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की पहचान नहीं होने के कारण शव को फिलहाल पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.