Godda News: सरदार पटेल की जयंती पर हनवारा पुलिस ने लगाई एकता की दौड़
गोड्डा, नवम्बर 1 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को हनवारा एवं आसपास के क्षेत्र में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में हनवारा पुलिस बल के जवानों के साथ ग्रामीण ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक साथ दौड़ में शामिल होकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके विचारों को याद करते हुए समाज में एकजुटता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था। यह भी पढ़ें- Godda News: सरदार पटेल की जयंती पर पथरगामा में रन फॉर यूनिटी में युवाओं में दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.