Godda News: सरकारी ट्यूबवेल खराब होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित
गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के हनवारा गेरुआ नदी के समीप किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए लगाया गया सरकारी ट्यूबवेल पिछले करीब दो वर्षों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण के बाद करीब एक वर्ष तक ट्यूबवेल ठीक से संचालित हुआ। इस दौरान आसपास के किसानों को इसका सीधा लाभ मिला और करीब 60 बीघा खेतों की सिंचाई हो पाती थी। लेकिन खराब होने के बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है।
ट्यूबवेल की उपयोगिता ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल के चालू रहने के दौरान खेतों में जरूरत के अनुसार समय पर पानी उपलब्ध हो जाता था। इससे किसानों को खेती करने में काफी सुविधा होती थी। खासकर रबी फसल के समय सरकारी ट्यूबवेल किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होता था। इसके खराब रहने से अब किसानों को सिंचाई के लिए निजी साधनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.