Godda News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा सदर प्रखंड अंतर्गत ढोढ़री पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सार्वजनिक उपयोग की जमीन को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी भरकर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों के आरोप आवेदन में बताया गया है कि मौजा ढोढ़री की एक परती सरकारी जमीन में वर्षों से गड्ढा होने के कारण बरसात और अन्य समय में पानी जमा रहता है। इस जलस्रोत का उपयोग ग्रामीण सिंचाई कार्यों के साथ साथ मवेशियों को पानी पिलाने के लिए करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन पूरे गांव के सामुदायिक उपयोग की है और इसका संरक्षण आवश्यक है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रमोद पूर्वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.