Godda News: सरकारी कुएं से पटवन के विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला
गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: गोड्डा। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन (नाजीर टोला) में सरकारी कुएं से पटवन करने के विवाद में 68 वर्षीय लतीफ अंसारी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, इसाक, शाकिर, हारून और तबरेज ने पहले घर में घुसकर गाली-गलौज की थी। अगले दिन गांव की मुख्य सड़क पर लतीफ अंसारी के साथ मारपीट की गई और लोहे के दबिया से कान व गले के पास वार किया गया। परिजन उन्हें पोड़ैयाहाट थाना ले गए, जहां से सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.