गोड्डा, जुलाई 31 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण योजनाओं की विभागवार अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर कार्य संचालित हैं, वहां संबंधित कार्यपालक अभियंता नियमित रूप से मॉनिटरिंग व स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर सतत निगरानी बनी रहे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डीसी की अध्यक्षता ...