Godda News: समय पर बारिश नहीं होने से किसान बेहाल, तालाब-बांध और मशीनों के सहारे बचाई जा रही खेती
गोड्डा, जुलाई 29 -- Godda News: महगामा, प्रतिनिधि। गोड्डा जिले सहित महगामा प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। सावन का महीना बीतने लगा है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं। धान की रोपाई प्रभावित हो गई है और किसान बूंद-बूंद पानी के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। इंद्रदेव की बेरुखी ने अन्नदाताओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
बारिश की कमी से परेशान किसान बारिश के अभाव में किसान अब तालाब, बांध और कुओं से पानी निकालकर खेतों की पटवन करने में जुटे हैं। जिन किसानों के पास डीजल पंप, बिजली चालित मोटर या अन्य सिंचाई संसाधन उपलब्ध हैं, वे मशीनों के सहारे किसी तरह धान की रोपाई और फसल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं छोटे और सीमांत किसान सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.