Godda News: समय पर इलाज से सर्प दंश युवती की बच गई जान
गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के ग्राम महुवाटाड़ के 18 वर्षीय युवती प्रीति किस्कू को रविवार के रात्री में बाया पैर के अंगुली के बगल में सांप ने काट लिया। पीड़िता ने बताया रात में सांप पैर में काट के लटक गया था और पैर झाड़ने पर सांप दूर जाकर गिरा देखा कि सांप का दांत पैर में गड़ गया था जिसे निकाल दिया गया था। घटना के बाद प्रीता किस्कू ने अपने पति सलेंदर हेम्ब्रम को घटना की जानकारी दी ।तत्पश्चात उसके पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरपहाड़ी लाया जंहा चिकित्सक ने एन टी बैनम सुई दवा देकर स्लाइन किया। पेसेंट ने बताया अभी अच्छा महसूस हो रहा है तथा चिकित्सक के अनुसार फिलहाल पेसेंट ठीक है और खतरे से बाहर है।बताया जाता है कि समय रहते इलाज हुआ और झाड़ फूंक के चक्कर में रहता तो परिणाम खराब हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.