Godda News: सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश
गोड्डा, जुलाई 23 -- Godda News: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई गोड्डा के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड तथा संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि संकटग्रस्त, अनाथ, परित्यक्त एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस, शिक्षा, श्रम, समाज कल्याण एवं अन्य संबंधित विभागों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.