Godda News: सबका विकास सबकी योजना अंतर्गत विशेष ग्राम सभा
गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। सबका विकास सबकी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026 - 27 के लिए सोमवार को प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य और अन्य ग्रामीण शामिल हुए। मेहरमा स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गंगाराम साह, मुखिया काजल कुमारी,पंसस मेरी हेंब्रम, जबकि ग्राम पंचायत कसबा में मुखिया अश्वनी कुमार मिश्र, पंचायत सचिव किशोर कुमार झा, ग्राम रोजगार सेवक मोहम्मद रागीव सहित अन्य शामिल हुए। इस दौरान पंचायत तथा इससे बाहर की योजनाओं के अलावा डीएमएफटी, वार्षिक प्लान, पेयजल, चाहरदिवारी, शौचालय, शेड,जलमीनार, चापानल व कूप मरम्मत्ति आदि योजना ली गयी। यह भी पढ़ें- Dumka News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.