Godda News: सनौर गांव से गेरुआ पुल तक जर्जर सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी
गोड्डा, सितम्बर 18 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सनौर गांव से लेकर गेरुआ पुल तक जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों के साथ-साथ मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद इसकी मोरम्मती नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। यह सड़क झारखंड को बिहार राज्य से जोड़ती है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। बसंतराय प्रखंड के पश्चिमी छोर पर बसे दर्जनों गांवों के लोग हाट-बाजार और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए इसी सड़क से बिहार के कुर्मा और धोरैया क्षेत्र में जाते हैं। वहीं, आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को धोरैया और भागलपुर के अस्पतालों तक पहुंचने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.