गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनाचक गांव के 51 वर्षीय दिनेश कुमार साह की मौत रविवार को बोआरीजोर-बोरियो मुख्य मार्ग पर बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगमटिया के नजदीक सड़क हादसे में हो गई। वह बाइक से अपने ससुराल बोरियो जा रहे थे। हादसे के कारण का अभी तक पता नही चल पाया है। अचानक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद वह सड़क पर जख्मी अवस्था में पड़े थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जानवर को बचाने में असंतुलित होकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, मौतघटना की जानकारी बोरियो पुलिस उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए उन्हें वहां से साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मालदा(पश्च...