Godda News: सड़क हादसे में जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर
गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। डोय-अमौर मुख्य मार्ग पर कोदरा बहियार के नजदीक रविवार की देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मार्ग होकर गुजर रहे प्रखंड अंतर्गत परसा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन यादव द्वारा उसे घायल अवस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ ऋषभ कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय गांव के 43 वर्षीय अनिल रजक के रूप में हुई। बताया गया कि वह जगुआर जैप देवघर में कार्यरत थे।वहां से ड्युटी कर वापस घर लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत भी घायल की सुध लेने मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.