Godda News: सड़क पर बह रहा नाले का पानी, कई महीनों से समस्या बरकरार
गोड्डा, सितम्बर 26 -- Godda News: पथरगामा पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तुलसीकित्ता लंकापट्टी में नाले का पानी सड़क पर बहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने और बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
स्थायी समाधान की मांग ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर नाले का पानी बहने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे वाहनों से गुजरने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। पानी के बीच से होकर गुजरने के दौरान राहगीरों के कपड़े गंदे होने के साथ-साथ फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.