Godda News: सड़क पर तड़पता रहा युवक, आधी रात थाना प्रभारी ने दिखाई इंसानियत
गोड्डा, जुलाई 3 -- Godda News: महागामा, एक प्रतिनिधि। नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाने की लापरवाही गुरुवार देर रात एक युवक पर भारी पड़ गई। बसंतराय प्रखंड के जगतपुर निवासी युवक की बाइक हनवारा थाना क्षेत्र के खैरा टिकर मुड़ी मील के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस का प्रयास सबसे पहले पुलिस वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और थाना प्रभारी ध्रुव सिंह घायल की मदद में जुट गए। आधी रात के समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने समय गंवाना उचित नहीं समझा। रात करीब 1:30 बजे तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को रेफरल अस्पताल महागामा भेजा, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.