Godda News: सड़क पर जमा गंदा पानी बना ग्रामीणों की परेशानी, दुर्गंध से जीना मुहाल
गोड्डा, नवम्बर 2 -- Godda News: महागामा प्रखंड की नयानगर पंचायत अंतर्गत बथानी टोला में सड़क पर जमा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इससे निजात दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क पर जमा गंदा पानी सड़ने लगा है, जिससे आसपास में दुर्गंध फैल रही है। बदबू के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क पर जमा गंदे पानी में अब कीड़े पनपने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.