गोड्डा, नवम्बर 28 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। ठाकुरगंगठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाचौकी बोआरिजोर मुख्य मार्ग के गेड़ा परियारपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरूवार कीरात करीब दस बजे नसीम हैदर 40 वर्ष की मौत हो गई। बताते चले कि नसीम श्रीपुर बाजार की ओर से अपने घर साहिबगंज जिले के भीमचक खुटहरी जा रहा था। तभी सामने से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उक्त मार्ग पर जब गिरे हुए व्यक्ति की सूचना ग्रामीणों को मिली तो थाने को बताया गया जहां पेट्रोलिंग गश्त में तैनात पुलिस कर्मियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से हरिदेवी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर गोपाल यादव ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि ...