गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के केदुआ गांव निवासी 70 वर्षीय पटवारी टुडू की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई। घटना बीते रविवार की है, जब रामगढ़-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर किताजोर के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई मनोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. नीलेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। हादसे में घायल पटवारी टुडू की बाद में मौत हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पु...