Godda News: सड़क दुर्घटना मामले का वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 148/17 के वारंटी सलाउद्दीन अंसारी, निवासी सरौनी, थाना मुफस्सिल (गोड्डा) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 में सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में गोड्डा मंडल कारा भेज दिया गया। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.