Godda News: सड़क चौड़ी हो रही, लेकिन संकीर्ण पुल बना बाधा; सुंदर नदी पर नए उच्चस्तरीय पुल की उठी मांग
गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर बाघाकोल गांव के समीप सुंदर नदी पर बना पुल अब अपनी उम्र लगभग पूरा कर चुका है। वर्षों पहले निर्मित यह पुल वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप नहीं रह गया है। पुल के पुराने और संकीर्ण होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है की इस पुल की स्थिति अब चिंताजनक हो गई है। चौड़ीकरण एवं उच्चस्तरीय पुल निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। यह पुल सिंगल लेन होने के कारण वाहनों की आवाजाही में सबसे बड़ी बाधा बन गया है। एक समय में केवल एक ही बड़ी गाड़ी पुल से गुजर पाती है। यदि पुल पर दो बड़े वाहनों का आमना-सामना हो जाए तो एक वाहन को पुल के दोनों छोर पर रुककर दूसरे वाहन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.