Godda News: सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर कराया मरम्मत कार्य
गोड्डा, अक्टूबर 21 -- ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर सड़क के गड्ढे भरे Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डोय- अमौर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं।ऐसे में सड़क की मरम्मत नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को खुद पहल करते हुए चंदा इकट्ठा किया और गड्ढों को भरने का काम किया।इस दौरान नीमा गांव के नवयुवक प्रभाकर कुमार, राजीव कुमार, रामजी कुमार, सोनू कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, अभिनव कुमार, सूरज कुमार, आयुष कुमार, अमर कुमार और आनंद कुमार समेत अन्य युवाओं ने कुदाल उठाकर सड़क के गड्ढों को भरने में योगदान दिया। युवाओं ने निर्माण सामग्री की व्यवस्था कर अपने स्तर से सड़क की मरम्मत की, ताकि राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.