Godda News: सड़क के अभाव में तालाब व खेत की मेड़ से स्कूल पहुंचने को मजबूर बच्चे, मलियाचक मध्य विद्यालय की बदहाल राह बनी चिंता
गोड्डा, जुलाई 31 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय मलियाचक तक पहुंचने के लिए आज भी समुचित सड़क नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय की स्थापना के बाद से अब तक स्कूल तक जाने के लिए पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप बच्चे रोजाना तालाब की मेड़ अथवा खेतों की संकरी मेड़ से होकर विद्यालय आने-जाने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मेजा में मार्गो की हालत खस्ता, आवागमन में दिक्कतसमस्या का विस्तार ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। मेड़ फिसलन भरी होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार बच्चे कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.