Godda News: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली निष्ठा की शपथ
गोड्डा, नवम्बर 26 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता महागामा थाना परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना के मूल आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों का पालन करने तथा देश की एकता, अखंडता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मी का दायित्व है कि वह संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करे और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.