Godda News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया गोड्डा
गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर मंडल टोला की 14 वर्षीय किशोरी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। वह अपने घर में बेड पर बेसुध पड़ी थी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। उसका भाई बाजार में मजदूरी करने गया था। जबकि मां खेत में लगे फसल को देखने गई थी।
घटना का पता लगना दोपहर के समय भाई शिवनंदन कुमार भोजन करने घर आया तो बेड पर बेसुध पड़ी अपनी बहन को देखा। हिलाने डुलाने पर शरीर में कोई हरकत नहीं देख उसके होश उड़ गए। वह चीखने चिल्लाने लगा। इस पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। आनन-फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ ऋषभ कुमार ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.