Godda News: संत मेही पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खूब समा बांधा
गोड्डा, सितम्बर 7 -- Godda News: गोड्डा। शिक्षक दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड अन्तर्गत दलदली मौजा स्थित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय संत मेही पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने फीता काटने के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के निदेशक प्रवीण कुमार महतो ने स्वागत संबोधन के साथ विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- मनन विद्या में मनाया गया शिक्षक दिवस इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष यादव सहित बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.