गोड्डा, जुलाई 16 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ", "हरि बोल" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। रथ यात्रा शुरू होने से पूर्व मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। इसके बाद विधिवत पूजा संपन्न होने पर रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- गालूडीह, दाड़िसाई और जोड़सा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सुसज्जित रथ...