गोड्डा, अक्टूबर 25 -- मां काली पूजा की तैयारियां Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। मां काली की पूजा अर्चना धूमधाम से करने के लिए रविवार को मंदिर प्रांगण में मां शमशानकाली पूजा समिति की बैठक सीताराम राउत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बार माता की पूजा 8 नवंबर दिन रविवार को होगी। समिति के निर्णयानुसार इस बार मां काली की पूजा अर्चना के साथ बनारस से आए पंडितों की टोली (गंगा आरती) के द्वारा मां काली की भव्य आरती की जाएगी। संध्याकालीन छह बजे से पूजा, आठ बजे आरती, तत्पश्चात प्रसाद एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। मंदिर एवं इसके परिसर की रंगाई पोताई, प्रतिमा का रंग रोगन, मंदिर के अंदर एवं बाहर आकर्षक सजावट, फूल सजावट, तोरणद्वार, हवन, कीर्तन, पूजा, प्रसाद एवं महाप्रसाद की व्यवस्था समिति के सदस्यों के बीच अलग अलग दी गई। भक्तों के लिए महाप्रसा...