Godda News: शैक्षणिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए एन. जी .उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडे शिक्षक दिवस पर सम्मानित
गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि:- जिले के शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए पथरगामा स्थित एन. जी. उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडे को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडे को यह सम्मान विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने पर एन. जी. उच्च विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में उत्साह के साथ मनाया गया शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.