Godda News: शिव दयाल सिंह ने संभाला गोड्डा नगर थाना प्रभारी का पदभार
गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: गोड्डा नगर थाना में सोमवार को नए थाना प्रभारी के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सह पूर्व नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने नए थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह का बुके देकर स्वागत किया। दोनों पुलिस पदाधिकारियों के बीच क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, थाना क्षेत्र में लंबित मामलों तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण, आम लोगों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.