गोड्डा, जुलाई 23 -- Godda News: महागामा मेहरमा रेल परियोजना से प्रभावित रैयतों के भू अर्जन मुआवजा राशि की शीघ्र पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगी तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन आज बुधवार को रैयतों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंचलाधिकारी खगेन महतो और मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार भ्रमणशील रहे । सुरक्षा का भी पुख्ता प्रबंध किया गया था। अंचल के सभी पंचायतों का अलग-अलग टेबल लगा हुआ था। जहां रैयतों द्वारा अपना अपना दस्तावेज दिखाया जा रहा था। रेलखंड हितबद्ध रैयतों को भूमि मुआवजा भुगतान हेतु क्षतिपूर्ति बंद पत्र प्राप्त किए गए एवं शिविर में परियोजना से संबंधित भू स्वामियों के दस्तावेज का सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाया गया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड, सत्येंद्र ठाकुर...