गोड्डा, अक्टूबर 28 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। कार्तिक मास के शुभ अवसर पर शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम परिसर में मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। सात दिवसीय धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन कथावाचक बाल व्यास चंदन शरण जी महाराज ने भागवत महात्म्य की कथा सुनाई। उन्होंने नारद जी और भक्ति महारानी की भेंट का प्रसंग सुनाते हुए भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व को विस्तार से बताया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि कलियुग के प्रभाव से भक्ति महारानी के दोनों पुत्र ज्ञान और वैराग्य वृद्धावस्था को प्राप्त हो गए थे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग अपनाने और आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व का संदेश दिया गया। यह कथा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक आयोजित होगी। कथा का वाच...