Godda News: शिवगंगा तालाब का जलस्तर बढ़ा, आसपास के इलाकों में खतरा
गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद शहर के शिवपुर स्थित शिवगंगा तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर तालाब से बाहर निकल रहा है। तालाब का जलस्तर काफी अधिक हो गया है। ऐसे में यदि दोबारा बारिश होती है तो तालाब का पानी आसपास के रिहायशी इलाकों में घुस सकता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: आर्य बाल विद्यालय के गेट पर जलजमाव, नगर परिषद ने लिया जायजासमस्या का कारण स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब में पानी की निकासी के लिए बना रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। बताया जाता है कि शिवगंगा तालाब को कभी सुखाया नहीं जाता है। लगातार पानी रहने के कारण बारिश के बाद तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। हाल में हुई बारिश के बाद तालाब का पानी आसपास के मोहल्लों में प्रवेश कर गया था। इससे लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.