Godda News: शिक्षित समाज से ही मानव तस्करी पर लगाम : डालसा
गोड्डा, अक्टूबर 28 -- मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान Godda News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड स्तर पर अवेयरनेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना की जानकारी दी। इसी कड़ी में पथरगामा प्रखंड की डालसा टीम ने प्रखंड के रंगाटांड़ गांव में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को विविध जानकारी दी। मौके पर पीएलवी बासुदेव मणी नंदन कुमार , रामविलास महतो आदि ने ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बच्चों को तालिम देने की सलाह दी। कहा कि स्थानीय स्तर पर सरकार की ओर से आवासीय व गैर आवासीय शिक्षण की व्यवस्था है। ऐसे में अपने बच्चों को किसी के बहकावे में आकर बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेजें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.