गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। पीएम श्री मध्य विद्यालय गोड्डा बालक के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा की सेवा निवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सेवा निवृत्त प्रभारी प्राचार्य को अंगवस्त्र सहित यथोचित सामग्री भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवा निवृत्त शिक्षक राजेन्द्र कुमार झा ने कहा कि शिक्षक पर समाज के नवनिर्माण का दायित्व है। कहा कि शिक्षक सभी भी सेवा निवृत्त नहीं होते हैं। वे जहां रहेंगे वहीं शिक्षा की गंगोत्री बहती रहेगी। इस समारोह में विद्यालय के प्रभारी मोनिका कुमारी एवं शिक्षक डा. मौसम कुमार ठाकुर, मो. इनामुल हक, शिक्षिका अमृता कुमारी, राज कुमारी, शिखा कुमारी, प्रिया कुमारी रूबी कुमारी, सीता कुमारी, सना राज, अफसाना खातून, पूर्व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो. हसीब आदि ने...