Godda News: शिक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं के समाधान की मांग
गोड्डा, अगस्त 6 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। जिले के शिक्षकों ने बुधवार को महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे जन संवाद में अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी, नव नियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण तथा सहायक आचार्यों के बकाया वेतन भुगतान समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। शिक्षकों ने कहा कि वित्त विभाग के पत्रांक-2366, दिनांक 30 जुलाई में स्पष्ट निर्देश जारी होने के बावजूद शिक्षकों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी शिक्षकों का वेतन निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। ज्ञापन में नव नियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण के लिए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.