Godda News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड जेएसएससी परीक्षा, कई केंद्रों पर कम रही उपस्थिति
गोड्डा, जुलाई 20 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट प्रखंड में रविवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।प्रखंड में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्लस टू उच्च विद्यालय में पंजीकृत 167 अभ्यर्थियों में से 29 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय में 360 अभ्यर्थियों में से 70, सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय में 624 में से 134, मध्य विद्यालय (बालक) में 312 में से 58, होली फैमिली बालिका विद्यालय में 276 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.