गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दो दिनों के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Godda News: गंगटा के आदर्श नगर में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी जेवरात व मोबाइल पर चोरों का हाथ साफचोरी की ताजा घटना ताजा मामला नगर क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले का है, जहां गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी सहित कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी सोनी झा के घर में गुरुवार देर रात अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गए और बड़ी ही शातिर तरीके से पूरे घर की तला...