गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: गोड्डा शहर में पिछले करीब एक सप्ताह से पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। शिवपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। शहर के करीब 12 हजार घरों में शहरी जलापूर्ति के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है। बड़ी संख्या में लोग पीने के पानी के साथ-साथ घरेलू कामकाज के लिए भी इसी पानी पर निर्भर हैं। ऐसे में पिछले कई दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के कई मोहल्ले पहले से ही ड्राई जोन की स्थिति में हैं। फासिया डांगाल, शांति नगर, गंगटा, गुलजारबाग समेत कई इलाकों में ग्राउन्ड वाटर स्तर काफी नीचे है। कई जगहों पर ग्राउन्ड वाटर नहीं होने के कारण लोग शहरी जलापूर्ति पर ही निर्भर रहते हैं। सामान्य दिनों में भी इन इला...