Godda News: शहर में घूमता रहा चोर, घरों और दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश; क्लीनिक में चोरी
गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या तीन में देर रात चोरी की कोशिश और चोरी की घटना से मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है। चोरी की कोशिश करते एक संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में युवक सिर पर कपड़ा ढंककर अलग अलग घरों और प्रतिष्ठानों की रेकी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना का समय और स्थान प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 और 31 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे आदित्य विजन के समीप कई घरों के आसपास एक संदिग्ध युवक को घूमते देखा गया। बताया जाता है कि युवक ने जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा के आवास में चोरी करने की कोशिश की। हालांकि वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसके सामने स्थित नंद बर्तन भंडार के गेट का ताला तोड़ने की कोशिश किए जाने की बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.