गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र । जिले में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाई हुई है। यह भी पढ़ें- Godda News: एसआईआर : गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए विशेष शिविरों में जुटे मतदातामतदाता शिविर का आयोजन गोड्डा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को विशेष मतदाता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने, उन्हें भरवाने तथा संबंधित जानकारी देने का कार्य किया जाएगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त निर्देश के अनुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य किय...