गोड्डा, अक्टूबर 27 -- गोड्डा में कांग्रेस की बैठक और अभियान की तैयारी Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के मुरैना से विधायक दिनेश गुर्जर का प्रवास हुआ। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती एवं चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों तथा विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पोड़ैयाहाट विधायक माननीय प्रदीप यादव तथा गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्य...