Godda News: विषहरी पूजा को लेकर मिल्की गांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा
गोड्डा, अगस्त 18 -- Godda News: बिषहरी पूजा एव नाग पंचमी को लेकर महागामा प्रखंड क्षेत्र के मिल्की गांव में सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गांव में पूजा को लेकर चहल-पहल बनी रही। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ श्रद्धालु कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। कलश शोभायात्रा मिल्की गांव से शुरू होकर हनवारा स्थित गेरूआ नदी तट पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। नदी तट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश में गेरूआ नदी का पवित्र जल भरा गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने बिषहरी माता की आराधना कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की。 यह भी पढ़ें- Purnia N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.