Godda News: विश्व स्तनपान दिवस पर सीएचसी पथरगामा में जागरूकता सेमिनार आयोजित
गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरगामा में शुक्रवार को विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान के नेतृत्व में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम, स्वास्थ्य सहिया एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन पासवान ने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना और जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध देना शिशु के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु के लिए प्राकृतिक टीके का कार्य करता है, जो उसे कई गंभीर संक्रमणों से बचाता है। उन्होंने कहा कि छह माह तक शिशु को मां के दूध के अलावा पानी, शहद, घुट्टी या अन्य को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.