Godda News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित
गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: जेएसएलपीएस के तत्वधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड के मानिकपुर, मोरडीहा, चांदा और बनियाडीह संकुल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक तनाव एवं अवसाद के प्रति जागरूक रहने तथा मानसिक समस्याओं से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रतिभागियों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही आवश्यक है। मानसिक तनाव, चिंता एवं अवसाद जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में प्रभावित व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना, उनकी बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.