गोड्डा, सितम्बर 17 -- Godda News: महागामा, एक प्रतिनिधि। विश्वकर्मा पूजा को लेकर महागामा एव हनवारा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा की तैयारियों को लेकर बाजार की विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगे सजावटी सामान, फूल-माला, पूजा सामग्री, झालर, गुब्बारे समेत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा और तस्वीरें सज गई हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: गैराज से पावर ग्रिड तक विश्वकर्मा पूजा की तैयारी तेजपूजा की तैयारियाँ पर्व को लेकर लोग अपने प्रतिष्ठानों, गैराज, वर्कशॉप और अन्य कार्यस्थलों की साफ-सफाई और सजावट में जुट गए हैं। बुधवार को हनवारा बाजार में सुबह से ही पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही। दुकानों पर फूल-माला, अगरबत्ती, धूप, कलश, प्रसाद सामग्री और विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान की मांग बढ़ी हुई है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की जरूरत क...