Godda News: विशाल शीशम का पेड़ सड़क पर गिरा, तीन घंटे तक बाधित रहा गोड्डा-हंसडीहा मुख्य मार्ग
गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट में रविवार सुबह करीब नौ बजे गोड्डा हंसडीहा मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय (ब्लॉक) के समीप एक विशाल शीशम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। घटना के समय मार्ग से वाहनों और लोगों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन संयोगवश कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल बाल बच गए।
सड़क अवरुद्ध पेड़ गिरने के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। सड़क बंद होने से यात्रियों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को मुख्य मार्ग छोड़कर संकरी गलियों और वैकल्पिक रास्तों से घूमकर फोरलेन सड़क पकड़नी पड़ी। जाम के कारण बाजार आने जाने वाले लोगों के साथ आवश्यक कार्यों से निकले यात्रियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.