गोड्डा, अगस्त 20 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- डीएवी एनआईटी में मनाई गई तुलसी जयंतीकार्यक्रम की गतिविधियाँ इस दौरान विद्यार्थियों ने रामचरितमानस की चौपाइयों का भावपूर्ण गायन और पाठ प्रस्तुत किया। "नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि कोउ एक दास तुम्हारा॥" जैसी चौपाइयों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और मर्यादा का सुंदर चित्रण किया गया। शिक्षकों ने तुलसीदास की रचनाओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए साहित्य में निहित ...